फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को इनोवेशन बूटकैंप का आयोजन किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, इनोवेशन, इन्क्यूबेशन और टेक्नोलॉजी आधारित उद्यमिता विकास केंद्र (आईआईईडीसी), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू और उच्च शिक्षा विभाग जम्मू-कश्मीर सरकार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. पिंकी के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने आईआईएम जम्मू की टीम, इन्क्यूबेट्स, फैकल्टी और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। वहीं उद्यमिता विकास केंद्र, भारतीय प्रबंधन संस्थान जम्मू के प्रबंधक कनव पड्ढा ने इंटरैक्टिव सत्रों और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को नवाचार की सोच से प्रेरित किया। इस दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मकता और उद्यमशीलता की क्षमता का प्रदर्शन किया।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सवी बहल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. नीलम भगत और प्रो. शालिनी गुप्ता ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग–आईआईइडीसी, आईआईएम जम्मू और उच्च शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उनके सहयोग की सराहना की। उन्होंने फैकल्टी और छात्र स्वयंसेवकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन बीबीए विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी नागरोत्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस बूटकैंप का समन्वय वाणिज्य और बीबीए विभाग के फैकल्टी सदस्यों डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. मनीषा और डॉ. तेजेश्वर सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें