फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया गया। भाजपा की ओर से विधानसभा बसोहली के मंडल बसोहली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी निर्देशानुसार वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पहाड़ी जिला बसोहली के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। आज संसार में किसी भी मामले को लेकर भारत की चर्चा होना आवश्यक बन चुका है।

भारत की अर्थव्यवस्था जिस तेजी से बढ़ रही है, यह सभी देशवासियों का योगदान है। लिहाजा सभी कार्यकर्ता स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग बढ़ाने का प्रचार प्रसार करें। जिससे भारत का धन भारत के विकास में सहयोगी बन सके।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं ने विदेशी वस्तुओं का सामान प्रयोग में न करने की अपील की। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन सामान खरीदने पर भी विदेशी ताकतों को मजबूत करने की बात कही। केंद्र सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। जिसके आशातीत परिणाम सामने आने लगे हैं। यदि देशवासी देश के सम्मान में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने लगेंगे, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत पूरी तरह आत्म निर्भर बनने के साथ विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
इस मौके पर पहाड़ी जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, महासचिव संजीत शर्मा, बसोहली मंडल अध्यक्ष रजत सपोलिया, पूर्व नगर कमेटी अध्यक्ष सुमेश सपोलिया और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें