फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेवा बांध पर सीआईएसएफ जवानों और कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 17 May 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। एनएचपीसी संचालित सेवा दो परियोजना के गत्ती स्थित बांध पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। एसडीआरएफ की ओर से आयोजित इस मॉकड्रिल में एनएचपीसी के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इस अभ्यास की अगुवाई केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडर अनिल शर्मा ने की। मॉकड्रिल में जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और एनएचपीसी के कर्मचारियों को संवेदनशील जगहों पर आपदा की स्थिति में तत्काल और प्रभावी प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी। सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडर अनिल शर्मा ने बताया कि डैम जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में कार्यरत पुलिस, एनएचपीसी और सीआईएसएफ के लिए इस प्रकार की तैयारियां और नियमित अभ्यास बेहद जरूरी हैं। इससे न केवल आपात स्थिति से निपटने की क्षमता बढ़ती है, बल्कि समन्वय और जागरूकता में भी सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें