फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर 100 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को कालीबड़ी चौक, पारलीवंड और डीसी आफिस के नजदीक नहर पर नाके लगाकर नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की। इन तीनों ही स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने 100 वाहन चालकों के चालान काटे, जिनसे 47 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

डीटीआई कठुआ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस सजगता से काम कर रही है। इसके लिए जगह-जगह नाके लगाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि सड़क पर तेज गति से वाहनों को दौड़ाने वाले वाहन चालक सुरक्षा के प्रावधानों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।
पुलिस ने हेलमेट न पहनने वालों के साथ कार चलाते समय सीट बेल्ट न लगाने वालों पर ज्यादा कार्रवाई केंद्रित की है। इसके अलावा कई ऐसे वाहन चालकों के भी चालान किए गए हैं, जो वाहन चलाते समय उसके दस्तावेज नहीं रख रहे थे। उन्होंने आम लोगों से पुलिस की कार्रवाई से होने वाली परेशानी से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें