फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनिंग ब्लॉक के लिए भूमि चयन का काम तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलनगर ब्लॉक में माइनिंग ब्लॉक बनाने के लिए भूमि को चयनित करने का कार्य तेज हो गया है। डीडीसी चेयरमैन महान सिंह व एडीसी तिलकराज थापा ने बीडीओ शीतलनगर, नायब तहसीलदार, डीएफओ, पटवारी, थाना प्रभारी, डीएमओ ने पंचायत माशका के खजुरा में माइनिंग ब्लॉक के लिए चयनित 20 कनाल सरकारी भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग व रेवेन्यू विभाग द्वारा उस जगह का वेरिफाई साइट प्लान बनाकर डीएमओ को सौंपा गया, जिसमें फ्लड कंट्रोल, सिंचाई, रेवेन्यू, ग्रामीण विकास व वन विभाग के एनओसी लगाए गए हैं। एडीसी ने बताया कि माइनिंग ब्लॉक बनने के बाद उसे जिला माइनिंग ऑफिसर द्वारा पंचायत के सपुर्द किया जाएगा।
एडीसी ने जिला माइनिंग ऑफिसर को निर्देश दिए कि सलोआ में बनने वाले माइनिंग ब्लॉक हेतु तीन दिन में साइट प्लान बनाकर एडीसी के पास सबमिट करें, ताकि उस भूमि की वेरिफिकेशन व भूमि के स्टेटस के बारे में दस्तावेज बनाए जा सकें। साथ ही वन विभाग, रेवेन्यू तथा अन्य विभागों की एनओसी आदि लगाई जा सके। एडीसी ने वन विभाग के डीएफओ को क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण करने को कहा, ताकि मिट्टी के कटाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें