फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर में ब्रेथ एनालाइजर से नजर रख रही ट्रैफिक पुलिस

Sun, 23 Mar 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
ब्रीद एनलाइजर से जांच करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी। स्रोत : ट्रैफिक पुलिस - फोटो : kathua
विज्ञापन
सड़क परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष अभियान
विज्ञापन

कठुआ। सड़क परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें शुक्रवार की रात को शहर के कालीबड़ी चौक में ट्रैफिक पुलिस ने ब्रीद एनलाइजर के जरिए नशा करके वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की। वहीं, शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाल मोड़ के पास नियमों का उल्लंघन कर तेज गति से चलने वाले वाहनों को अंकुश लगाने के लिए स्पीड रडार गन लगा कर वाहनों की गति अवलोकन किया गया।
कालीबड़ी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब दो वाहन चालकों की जांच की गई। इसमें दो ऑटो चालक नशे की हालत में ऑटो चलाते हुए पाए गए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक आटो सीज कर दिया, जबकि दूसरे को भारी चालान किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाल मोड में लगाए गए नाके के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों की गति को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्पीड रडार गन का उपयोग करते हुए तेज गति से चलने वाले चार डंपरों को चालान किया गया है।
डीटीआई कपिल मन्हास ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने सड़क यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए इन दोनों ही कार्रवाइयों का अंजाम दिया है। इसमें बरवाल मोड में लगाए नाके के दौरान हाईवे पर दौड़ने वाले डंपरों पर विशेष नजर रखी गई है। इनके बेलगाम चलने की कई शिकायतें अब तक आ चुकी है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखें की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें