फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू-दिल्ली रूट का मनमाना किराया वसूलने व ओवरलोडिंग पर बस जब्त

विज्ञापन
बस में मनमाना किरया वसूलने बारे डीटीआई को बताते यात्री।- संवाद।
विज्ञापन
- यात्री ने बताया जम्मू से दिल्ली तक का लगभग चार हजार रुपये लिया गया किराया
विज्ञापन

- सीट बुक करने के बाद भी दूसरे यात्रियों को बिठाया साथ


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। जम्मू-दिल्ली रूट पर चलने वाली स्लीपर बस में यात्रियों से अधिक किराया वसूलने और बस के भीतर बने केबिन में संख्या से अधिक यात्रियों को बिठाने पर हाईवे पर चड़वाल में यातायात पुलिस ने एक बस को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से जम्मू आ रही स्लीपर बस (यूपी 81डीटी 1195) में यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने और हर केबिन में क्षमता से अधिक लोगों को बिठाने की शिकायत यातायात पुलिस को मिली। डीटीआई कपिल मन्हास ने चड़वाल में गाड़ी को रुकवाया। चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी में सवार यात्रियों ने बताया कि जब गाड़ी दिल्ली से चली तो इसमें पूरी सवारियां थीं लेकिन बीच से कुछ और सवारियों को बस चालक ने बिठाया।
विज्ञापन

जिनसे दिल्ली से जम्मू तक का करीब तीन हजार से चार हजार रुपए किराया वसूला और पहले से सीट बुक कर बैठे यात्रियों के साथ बैठा दिया। यात्रियों नें बताया कि उन्होंने जब मना किया तो बस चालक और सहचालक ने उनसे बदतमीजी की। बस के भीतर केबिन में संख्या से अधिक यात्री होने के कारण यात्रियों को पूरी रात बैठकर यह सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

डीटीआई ने लोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ओवरचार्जिंग और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करते हुए चालान काटा और बस को जब्त कर लिया। इसी दौरान उन्होंने यात्रियों को जम्मू तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की।
डीटीआई ने कहा चाहे वाहन बड़ा हो या छोटा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें