बिलावर। लोडनू गांव के सिद्ध बाबा स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले विधिवत तरीके से सिद्ध बाबा को स्नान करवाया। इसके बाद नए वस्त्र पहना कर सिद्ध बाबा की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भजन संकीर्तन भी किया। सुबह 11:00 के बाद लोगों ने गांव में शोभायात्रा निकाली और सिद्ध बाबा को गांव का भ्रमण करवाया। दोपहर दो बजे के बाद सबसे पहले सिद्ध बाबा को भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारा आमजन के लिए खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी था। शैलो राम, मुन्नी राम, जोगेंद्र कुमार और केवल ने बताया कि हर वर्ष सिद्ध बाबा देवस्थान पर वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाता है। संवाद