फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़कों पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ी से नहीं मुक्त हो पाया कठुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुखर्जी चौक में वेंडिंग जोन और पार्किंग का नहीं हो पाया विकास, समस्या बरकरार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। कठुआ शहर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या से बेहाल है। प्रशासन और नगर परिषद के प्रयासों के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ऐसे में जगह-जगह लगने वाली रेहड़ी और अवैध पार्किंग आम समस्या बनी हुई है।


वर्ष 2023 में जिला प्रशासन की पहल पर नगर परिषद ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया था। अभियान के दौरान कई जगहों से रेहड़ी-फड़ी हटाई गईं। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का दावा किया गया लेकिन आवश्यक ढांचागत सुविधाओं का विकास न होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या से सबसे ज्यादा बेहाल शहर के मुखर्जी चौक और मुख्य बाजार में समाधान के लिए मुखर्जी चौक से सटे पुराने मिडिल स्कूल की जमीन पर स्मार्ट वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए स्कूल की पुरानी इमारत गिराकर जमीन को जेसीबी से समतल भी कर दिया गया। योजना के अनुसार स्मार्ट वेंडिंग जोन बनने से रेहड़ी-फड़ी व्यवस्थित हो जाती और ट्रैफिक जाम से राहत मिलती।


प्रशासन की इस पहल का जहां लोगों ने स्वागत किया था तो वहींं, रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों ने भी समर्थन दिया था और नए वेंडिंग जोन में दुकानें लेने पर सहमति जताई थी लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो वेंडिंग जोन विकसित हो पाया और न ही पार्किंग स्थल तैयार हो सका। नतीजतन, रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले अपनी पुरानी जगहों पर लौट आए और अवैध पार्किंग की समस्या फिर से उसी रूप में कायम है।
विज्ञापन


-

शहर के मुखर्जी चौक में वेंडिंग जोन और पार्किंग की व्यवस्था समय की जरूरत है। इस समस्या का निदान करने के लिए जल्द ही जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें पूर्व में हुए प्रयासों की समीक्षा करते हुए रेड़डी-फड़ी और अवैध पार्किंग से होने वाली समस्या का समाधान करने में मंथन किया जाएगा।

-डॉ. भारत भूषण, विधायक कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें