कठुआ। जिले में रविवार को डेंगू का नया मामला सामने नहीं आया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में चलाया जाने वाला जागरुकता कार्यक्रम पूर्व की भांति ही जारी रहा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 35 घरों में जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की है।
शहर के वार्ड 3 में स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीम ने लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान बुखार से पीड़ित पाए जाने वाले 6 मरीजों के खून के सैंपल लिए गए। मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि तापमान गिरने के साथ डेंगू के मामलों में कमी आई है लेकिन विभाग अभी भी पूरी तरह से सतर्क है। वार्डों में जाकर लोगों को लगातार डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद