फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके लगाकर काटे 377 चालान

विज्ञापन
कठुआ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटती यातायात विभाग की टीम। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक विभाग की सख्ती जारी है। जिलेभर में जारी अभियान के तहत मालवाहक वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। जिलेभर में जारी कार्रवाई में मंगलवार को 377 वाहनों का चालान कर उसने 1 लाख 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों के दौरान मालवाहक वाहनों पर विशेष रूप से सख्ती की गई। इसक अलावा सड़कों पर दौड़ रहे बिना दस्तावेजों के वाहनों, हैल्मेट न पहनने पर, ओवरलोडिंग, ट्रिपलिंग, गाड़ी चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल, बिना सीट बेल्ट, रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग पर चालान काटे गए।
एसएसपी रूरल मोहन लाल कैथ ने बताया कि जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यातायात के उल्लंघन करने वालों पर किसी प्रकार की कोई ढील न बरती जाए। कहा कि भविष्य में भी विभाग की कार्रवाई सख्ती से जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी वाहन को चलाने की अनुमति न दें। ऐसा करने पर तीन साल तक की सजा हो सकती है और वाहन मालिक को 25 हजार रुपये का जुर्माना भी हो सकता है। अभियान के दौरान लोगों को वाहनों के सभी दस्तावेजों को साथ रखने और ट्रैफिक चेकिंग नाकों पर कर्मियों का सहयोग करने की भी अपील की।
विज्ञापन

कालीबड़ी और कनाल चौक पर भी हुई कार्रवाई
कठुआ के कालीबड़ी व कनाल चौक पर लगाए गए नाकों के दौरान विभाग की टीम ने कुल 50 चालान किए और दो गाड़ियों को जब्त किया। वहीं, नो पार्किग में खड़े 19 वाहनों को लिफ्ट किया गया। डीटीआई धनश्याम सिंह ने बताया शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन में कमी आ रही है। विभाग की टीम नाकों के दौरान लोगों को नियमों का पालन करने का संदेश भी दे रही है। बताया कि भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें