फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने नष्ट की लाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 650 लीटर लाहन को नष्ट किया। अभियान के दौरान विभाग की टीम ने बुद्धि, बरनोटी, लदवाल के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान मौके पर पाई गई 5 लीटर अवैध शराब और 650 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। दबिश देने वाली टीम में ईटीओ रफी नाइक, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, रजीत अहमद, अमन शर्मा एसआई, अमित शर्मा, संजीव कुमार और आबकारी गार्ड राजिंदर सिंह, ज्योति प्रकाश शर्मा शामिल रहे। ईटीओ ने बताया कि विभाग की टीम आबकारी आयुक्त एम. राजू के निर्देशानुसार अवैध शराब के धंधे पर नकेल करने के लिए कार्रवाई कर रहा है। भविष्य में भी विभाग की कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें