फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर के मुखर्जी चौक में रेंगते नजर आए वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। दीपावली की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में लोगों के खरीदारी के लिए निकलने के कारण बाजारों में जाम की स्थिति रही। शहर के मुखर्जी चौक में तो वाहन रेंगते हुए नजर आए। शहर के जराई चौक कोर्ट रोड पर भी दिवाली को लेकर लगने वाली अस्थायी दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इसका असर इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों पर भी देखा गया। सबसे ज्यादा भीड़ वाले शहर के मुखर्जी चौक में वाहन रेंगते नजर आ रहे थे। हालांकि इस दौरान कहीं भी यातायात व्यवस्था ठप नहीं हुई। कही कोई व्यवधान पड़ा तो वहां तैनात पुलिस व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाया।
विज्ञापन

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में डीटीआई पवन सिंह ने बताया कि दिवाली पर्व पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए उन्होंने पहले से ही शहीदी चौक, पुराना गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, मुखर्जी चौक और जराई चौक जवानों की तैनाती कर दी थी। वहीं इस व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जिला पुलिस का भी काफी सहयोग रहा है। वह खुद भी प्रमुख स्थानों पर अपनी नजर रख रहे हैं, ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें