फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला सहित दो ने निगला जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में अलग-अलग मामलों में एक 20 वर्षीय युवक सहित 35 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पहली घटना शहर के निकटवर्ती गांव प्रतिशत पृथी चक में हुई। यहां 20 वर्षीय युवक ने देर रात कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। युवक की पहचान जोगिंदर कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी पृथी चक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य मामला लखनपुर क्षेत्र के जगतपुर गांव का है जहां 35 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे परिजनों ने जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। महिला की पहचान रिंपी देवी पत्नी गुलशन कुमार निवासी जगतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें