संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोटपुन्नु की ओर विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक ग्रामीण खेलों का आयोजन किया गया। इसमें छठी क्लास के विद्यार्थियों के लिए हॉपस्कॉच से लेकर गिल्ली-डंडा सहित अन्य पारंपरिक खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। वीरवार को खेलों का आयोजन स्कूल प्रधानाचार्य संजीव शर्मा की देखरेख में किया गया।
विद्यार्थियों की ओर से पारंपरिक खेलों में प्रदर्शन करने के बाद शिक्षिका अंकु शर्मा ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों के साथ बच्चों के समग्र विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि खेल न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीम वर्क, समस्या-समाधान और रणनीतिक सोच जैसे आवश्यक कौशल को भी विकसित करता है। इससे बच्चों के बीच बढ़ रहे स्क्रीन टाइम को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
वहीं, प्रधानाचार्य शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता बनाने के लिए शिक्षकों की सराहना की। इन खेलों का आयोजन करने का उद्देश्य समग्र बाल विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देना भी था।