फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लखनपुर में टोल वसूली शुरू, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आई आपदा के चलते लखनपुर टोल प्लाजा पर 26 अगस्त से टोल वसूली को अस्थायी रूप से रोका गया था। बाढ़ से टोल प्लाजा को नुकसान पहुंचा था। यहां के कंप्यूटर और मशीनरी में बाढ़ का पानी जा घुसा था। महीने भर के भीतर ही लखनपुर टोल प्लाजा की सफाई का काम पूरा होने के बाद बुधवार को टोल की वसूली शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, रातों रात जैसे ही टोल सक्रिय किया गया लखनपुर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस निर्णय पर नाराज़गी जताई। उनका कहना है कि जब तक क्षेत्र पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाता, तब तक टोल वसूली को स्थगित रखा जाना चाहिए। कई वाहन चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि टोल की अचानक बहाली से न केवल जाम की स्थिति बनी बल्कि यहां टोल पर केवल दो ही बैरियर चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें