लखनपुर में श्रीअमरनाथ यात्रा के लिए की जा रही प्री-फेब्रीकेटेड शौचालय की व्यवस्था।
कठुआ। गत दिनों डीसी कठुआ के दौरे के बाद लखनपुर में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बनाए जाने वाले स्वागती कक्ष (रिसेप्शन सेंटर) में तैयारियां तेज हो गईं हैं। इसी क्रम में वीरवार को लखनपुर नगर पालिका समिति ने वहां प्री फैब्रिकेटेड शौचालय लगाने का काम शुरू कर दिया है।
जारी सुविधाओं के विकास के तहत स्वागती कक्ष पर आने वाले देशभर के श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के मद्देनजर इस बार 30 अतिरिक्त प्री फैब्रिकेटेड शौचालय को लगाने का काम जोरशोर से जारी है।
इसके साथ ही वहां तीन स्नानागार भी तैयार किया जा रहे हैं जबकि, वहां पहले से मौजूद 28 शौचालय जिनकी देखे एनजीओ करती है उन्हें आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं जबकि परिसर को साफ करने के लिए कमेटी के कर्मचारियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
नगर निकाय के कार्यकारी अधिकारी पृथ्वीराज संग्रह ने बताया कि स्वागती कक्ष में श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारी को देखते हुए इस शौचालयों और स्नानागार की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है।
पूरे परिसर को स्वच्छ स्वच्छ बनाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान इस केंद्र पर स्वच्छता को बनाए रखने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्स भी किया जा सकता है।