फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने जीना किया मुहाल

Fri, 13 Jun 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। चिलचिलाती गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों तक बिजली गायब रहने से आम लोग, खासकर बच्चे और बुजुर्ग बेहाल हैं। क्षेत्र का पारा 45 डिग्री को छू रहा है। इससे बचाव के लिए लोग पंखे, कूलर, एसी चलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बिजली निगम नियमित रूप से आपूर्ति देने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को भी उपमंडल के कई इलाकों में अघोषित बिजली का सिलसिला जारी रहा। चड़वाल में सुबह छह बजे बिजली बंद हुई करीब 10 बजे बहाल हुई। उसके बाद भी हर आधे घंटे के बाद 15 से 20 मिनट की कटौती दिनभर जारी रही। यही हाल दयाला चक और उसके आसपास के इलाकों में भी रहा।
अघोषित बिजली कटौती से लोगों में भारी रोष है। दयाला चक व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदारी लाल ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। चड़वाल निवासी रमन कुमार ने कहा कि घर में बच्चे अधिक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें