फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कुसंग से बचने के लिए करें सत्संग

Fri, 02 May 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पटेल नगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जारी
विज्ञापन

कठुआ। शहर के पटेल नगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जारी है। तीसरे दिन कथाव्यास विजय कृष्ण पराशर ने कहा कि कुसंग के प्रभाव से मनुष्य का सब कुछ बिगड़ जाता है, जबकि सत्संग से मन में सजगता उपजती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भीतर से सजग है, वह संसारी होते हुए भी संन्यासी है और जो भीतर से सजग नहीं है, वह संन्यासी होते हुए भी संसारी है। उन्होंने कहा कि कुसंग से हमेशा भयभीत रहें और केवल सत्य का संग करें। इसी में आपका कल्याण है। अंत में कथाव्यास ने समझाया कि गहना जब भी, जैसा भी बना, सोने ने उसका संग कभी नहीं छोड़ा, इसी प्रकार हमें जब भी, जैसा भी शरीर मिला, सत्य ने हमारा संग नहीं छोड़ना। हमें सदा सत्संग करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें