फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सरिये से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Fri, 02 May 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। बनी-बसोहली सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सरथली के पास दोपहर डेढ़ बजे के करीब हुआ। ट्रक बीकन मोड़ पर संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में सरिया लदा हुआ था, जो बसोहली से बनी लाया जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। इसके बाद घायल चालक को वाहन से निकालकर सीएचसी बसोहली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र बाबूराम निवासी बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें