फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तरनाह पुल पर तीन वाहन अवरोधक से टकराए, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
पुल पर लगे अवरोधकों से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
-मरम्मत के चलते पुल का एक छोर खुला, एक बंद होने के चलते हुआ हादसा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही के चलते जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा बच गया। सुबह धुंध के चलते चड़वाल और दयाला चक के मध्य बंद किए तरनाह नाले के पुराने पुल पर एक साथ तीन वाहन सीमेंटेड ब्लॉक के साथ टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान एयरबैग खुलने से तीनों वाहनों में सवार बच गए।
घटना के बाद जांच में पता चला कि मरम्मत के बाद पुल को एक छोर से खोल दिया गया है जबकि दूसरे पर सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक रखे गए हैं। इस कारण जम्मू की तरफ से आने वाले वाहन चालक इस पुल पर चढ़ गए और दूसरे छोर पर अवरोधकों के साथ टकरा गए। जम्मू की तरफ से पुल पर अवरोधक नहीं लगाए गए हैं जिससे बाहर से आने वाले यात्री वाहन चालकों को पुल के बंद होने का पता नहीं चल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद पुल का दूसरा छोर भी किया बंद
हादसे के कुछ घंटों बाद पुल पर दयाला चक की तरफ सीमेंट के ब्लॉक लगा दिए गए हैं। इस पुल पर निर्माण कर रही कंपनियों और हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही के कारण इस तरह का हादसा पहली बार नहीं हुआ है। 6 नवंबर, 2024 को भी पुल के मरम्मत कार्य के चलते यहां एक बाइक सवार पुल से गिर गया था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 6 नवंबर, 2023 को भी एक कार सीधे टूटे पुल पर सरिया के जाल में जा फंसी थी। एक व्यक्ति की जान जाने के बाद भी हाईवे अथॉरिटी ने कोई सबक नहीं लिया और सोमवार सुबह फिर बड़ा हादसा बच गया। हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें