फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में तीन और शहरों में दो प्रतिशत भूमि की दरों में होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। डीसी कठुआ राहुल यादव के निर्देशानुसार उपमंडल बसोहली में भूमि की दरों में संशोधन के संबंध में एडीसी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने की। बैठक में बसोहली उप जिला में भूमि की दरों के संशोधन के संबंध में चर्चा की गई और यह अंतिम रूप दिया गया। बसोहली उप जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन और शहरी क्षेत्र में भूमि की दरों में दो प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में बसोहली उपजिला ने भूमि की दरों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाकर जिला मूल्यांकन समिति कठुआ को भेज दिया गया है। बैठक में मुख्यरूप से तहसीलदार बसोहली अमन आनंद, तहसीलदार महानपुर राधिका सोहन, बीडीओ बसोहली शैलेंद्र पखरू, बीडीओ शीतलनगर साहिल अंगराल, बीडीओ महानपुर नवदीप सभरवाल और रेंज अधिकारी बसोहली भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें