हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेला मोड़ में एक बाइक चालक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे दो लोगों को टक्कर दे मारी। हादसे में बाइक चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सड़क किनारे दो राहगीर चल रहे थे। तभी बाइक (पीबी65 डब्लू 9523) के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में राहगीर और बाइक चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने उन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से दो घायलों को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान दिलीप कुमार यादव, भोला यादव दोनों निवासी छत्तीसगढ़ वर्तमान में मेला मोड़ निवासी, बिट्टू निवासी अमृतसर वर्तमान में हीरानगर मोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद