फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 52 वाहनों के काटे चालान<bha>;</bha> दो बसें, एक मिनी बस और बाइक जब्त

विज्ञापन
बसोहली में वाहनों की जांच करते परिवहन विभाग की टीम
विज्ञापन
- परिवहन विभाग ने लखनपुर-बसोहली मार्ग व सब डिवीजन की विभिन्न सड़कों पर चलाया अभियान, वसूला 2,85,800 रुपये जुर्माना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। परिवहन विभाग ने रविवार को लखनपुर-बसोहली मार्ग और बसोहली सब डिवीजन की विभिन्न सड़कों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 260 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 52 के चालान काटे गए।
इसके अलावा बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने पर दो बसों, एक मिनी बस और एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। ई-चालान कर 2,85,800 रुपये की जुर्माना राशि भी वसूल की गई। परिवहन आयुक्त विशेष पाॅल महाजन के निर्देश और रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) कठुआ पंकज बगोत्रा की देखरेख में विभाग की टीम ने नाके लगाकर वाहनों की जांच की। विशेष रूप से पहाड़ी रूट पर चलने वाले वाहनों के लिए चलाई गए इस अभियान में यातायात नियमों के पालन को लेकर भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

आरटीओ ने बताया कि जांच के दौरान अलग-अलग रूट पर 260 वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई है। इनमें से 52 ऐसे पाए गए जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे में इनका चालान करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे वाहनों पर नो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए इन्हें जब्त कर लिया गया है। इसमें दो यात्री बसें, एक मिनी बस भी शामिल है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि बिना वैध दस्तावेजों के वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें।
विज्ञापन

आरटीओ ने कहा कि लोगों को ओवरस्पीड से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की सलाह दी। कहा कि इस वजह से अधिकांश सड़क हादसे होते हैं। उन्होंने वाहन मालिकों और चालकों से अनुरोध किया कि वे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें