फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन जख्मी

Thu, 26 Nov 2015 01:14 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलाें को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लखनपुर पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ते होट संपर्क मार्ग पर बाइक (पीबी35के-7146) और (पीबी68-2308) के बीच भीषण टक्कर हो गई।

बाइक पर सवार 22 वर्षीय पिंकी देवी निवासी होट, 35 वर्षीय बलबीर सिंह निवासी बिज्जत और 47 वर्षीय अनंत राम निवासी दुख्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


कठुआ जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों को तुरंत उपचार शुरू कर दिया। अनंत राम और बलबीर की हालत ज्यादा गंभीर होने से बेहतर उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन ने दोनों को जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया।

बुधवार को जिला अस्पताल के निकट एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने से मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें