कस्बे में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन रामायण अखंड पाठ में पाठ करते लोग। - संवाद।
हीरानगर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर हीरानगर कस्बे के रामलीला चौक में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से प्रथम दिन इसकी शुरुआत श्री रामायण के अखंड पाठ से की गई।
कस्बे के अलावा आसपास के इलाके के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर पाठ में हिस्सा लिया। भगवान श्रीराम के गुणगान से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजक समिति के सदस्य धीरज गुप्ता ने बताया कि समारोह का समापन बुधवार को होगा। वीरवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं और इसे सफल बनाने में अपना सहयोग भी दे रहे हैं। संवाद