फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छपाकि खुर्द के तीन दिन बाद पथवाल में दानपात्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उप मंडल में चोर लगातार धार्मिक स्थानों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार रात को चोर पथवाल गांव में स्थित दुर्गा माता मंदिर से दान पात्र चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

हालांकि पवित्र स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की गतिविधि कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन एक सप्ताह में यह उपमंडल में दूसरी घटना है।
तीन दिन पहले छपाकि खुर्द में स्थित बाबा सहज नाथ के पवित्र स्थल से कुछ चोरों ने दान पत्र चोरी किया और कुछ दूरी पर उसे तोड़कर हजारों की नकदी चुरा ले गए। इसी तरह की चोरी इस गांव में भी देखने को मिली, जहां चोर दुर्गा माता मंदिर से दान पात्र चुराकर ले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दान पात्र साल में एक बार खोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हजारों में नकदी होगी जिसे चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार इस देवस्थान के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की गतिविधि कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें