फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का सामूहिक पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विभिन्न मंदिरों में हनुमान जी का जन्मोत्सव आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के वार्ड नंबर 13 सावनचक स्थित संकट मोचन शिव मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जबकि रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान सुरसा माता मंदिर में 108 रामायण मनका पाठ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर संकटमोचन शिव मंदिर में सुबह से ही धार्मिक गतिविधियां शुरू हुईं। इसमें सुबह भगवान को स्नान और उनका शृंगार करवाया गया। इसके बाद विधिविधान से पुरोहितों ने उनका पूजन किया। सुबह दस बजे मंदिर में सामूहिक हवन का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर आहूतियां डाली। इसके बाद परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ, जिसमें सभी भक्तों मिलकर प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। दोपहर बाद होने वाले संगीतमय सत्संग में भाई कुसुम हिंदू रामायणी महाराज अपने दिव्य प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। जबकि कार्यक्रम का समापन भगवान की भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

इसी तरह शहर के रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान सुरसा माता मंदिर में 108 रामायण मनका पाठ किया गया। शाम सात बजे से शुरू इस कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी भाई अभितेष शर्मा के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने 108 रामायण मनका पाठ किया। पाठ के उपरांत सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें दर्जनों भक्तों ने भाग लेकर उनका आशीष प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें