फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की परेड़ में इस बार भाग लेंगी 32 टुकड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जिले में सबसे बड़ा समारोह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। इस बार परेड में पुलिस, अर्ध सैनिक बलों, एनएसएस, एनसीसी और स्कूलों की 32 टुकड़ियां भाग लेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव की थीम पर प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह की समीक्षा के लिए डीसी कठुआ ने बैठक की।
विज्ञापन

डीसी कठुआ राहुल पांडेय ने बताया कि मुख्य समारोह कठुआ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जहां मुख्य अतिथि सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके साथ ही वे मार्च पास्ट टुकड़ियों की सलामी लेंगे। उपायुक्त कार्यालय और एसएसपी कार्यालय कठुआ में सुबह सूचना विभाग द्वारा शहनाई वादन और देशभक्ति के गीतों के साथ समारोह की शुरुआत होगी। डीसी ने संबंधित विभागों को स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा, साफ-सफाई, बैठने, बैरिकेडिंग, पेयजल आपूर्ति, निर्बाध बिजली, पुरस्कार वितरण, निमंत्रण पत्र, परिवहन और महत्वपूर्ण भवनों की रोशनी से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के संबंध में डीसी ने संबंधित समिति सदस्यों को आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर नवीन विचारों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सभी तैयारियां पहले से करने का आह्वान किया ताकि राष्ट्रीय समारोह पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा सके। बैठक में एसएसपी कठुआ आर सी कोतवाल, एडीसी अतुल गुप्ता, सीपीओ उत्तम सिंह और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें