फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कमेटी के वार्ड 2 में तेंदुए का आतंक बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड दो कोटी में तेंदुए ने शुक्रवार देर शाम पशुशाला में घात लगाकर एक बकरे को अपना शिकार बनाया। पशुपालक लेखराज, अशोक कुमार, गिरधारी लाल, धीरज कुमार ने बताया कि नगर कमेटी के वार्ड दो मोहल्ला कोटी और अप्पर कूट में पिछले कई महीनों से अक्सर तेंदुआ दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों के दिलों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वार्ड 2 के निवासी दीवान चंद की पशुशाला में तेंदुए ने शुक्रवार को घात लगाई और बकरे को उठाकर जंगल की ओर चला गया। साथ ही 2 दिन पूर्व नगर कमेटी के वार्ड दो मोहल्ला अप्पर कूट के निवासी कृष्णचंद के पालतू कुत्ते को भी तेंदुआ घर से उठाकर ले गया था। लोगों ने कहा कि तेंदुआ अक्सर कोटी सड़क किनारे घूमता रहता है और हमेशा शिकार की तलाश में घात लगाए बैठे रहता है और पिछले 6 महीने में तेंदुए ने कई भेड़, बकरियों और मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। पशुपालक दीवान चंद ने बताया कि पिछले 3 महीनों में तेंदुआ ने उनकी चार भेड़ बकरियों को अपना शिकार बना चुका है, जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर हो गए हैं। लोगों ने कहा कि कई बार इस संबंध में वन्यजीव विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन संबंधित विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए आज तक वार्ड दो में पिंजरे नहीं लगाए गए। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की। इस संबंध में वन्यजीव विभाग के रेंज अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है विभाग की टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए है। अगर जरूरत पड़ती है तो तेंदुए को पकड़ने के लिए वार्ड दो में पिंजरे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें