चडवाल क्षेत्र में शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 बोतल जेके स्पेशल व्हिस्की (प्रत्येक 750 मिलीलीटर) बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चौकी प्रभारी शुभम शर्मा ने अपनी टीम के साथ नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि को देखते उसे जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इससे अवैध शराब की 13 बोतलें बरामद कीं। पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रंजीत सिंह निवासी राजबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।