फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो महिलाओं ने निगला जहर, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला शनिवार की दोपहर बाद बसोहली क्षेत्र का बताया जा रहा है। 20 वर्षीय शहनाज अख्तर पुत्री मंजूर हुसैन निवासी कंगरोड़ बसोहली ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को उपजिला अस्पताल बसोहली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। वहीं दूसरा मामला सुजानपुर का बताया जा रहा है। यहां 43 वर्षीय महिला आरती शर्मा पत्नी रजनीश कुमार की जहरीला पदार्थ निगलने से तबीयत बिगड़ गई। उसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। दोनों महिलाओं की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें