फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजनालय का ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान और नकदी ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शनिवार की रात शहर के वार्ड नंबर 9 में चोर भोजनालय का ताला तोड़कर समान और हजारों की नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जटाए और मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जिला में एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि शहर में पिछले 4 दिनों के दौरान चोरों ने शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलर के अलावा नगरी के फ्लोट गांव में खाली पड़े घर, हीरानगर के मंगतिया स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को अपना निशाना बनाया है।
विज्ञापन

चोरी की इस घटना के संबंध में दुकानदार सुभाष चंद्र ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें आस पड़ोस के दुकानदारों से उनकी दुकान के ताले टूटे होने की सूचना मिली। दुकानदारों ने फोन कर उन्हें घटना के बारे बताया। इसके बाद वह तुरंत दुकान पर पहुंचे और देखा कि सभी ताले टूटे हुए थे। इसके बाद दुकान में हुई चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। दुकानदार सुभाष चंद्र ने बताया कि इस घटना में दुकान में रखा करीब चार हजार का समान व तीन हजार रुपये चोरी हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक चोरी की लगातार हो रही घटनाओं के कारण आम लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाए जाने के साथ-साथ सड़कों पर घूमने वाले संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें