बिलावर। उप मंडल मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोटी गांव में यात्री वाहन की सुविधा ही नहीं है। नतीजतन कोटी गांव और उससे सटे अन्य मोहल्लों की 2000 से अधिक आबादी को पैदल या फिर निजी वाहनों का सहारा लेकर बिलावर पहुंचना पड़ता है।
स्थानीय निवासी रामकृष्ण, संजय कुमार, रंजीत और अजय कुमार ने बताया कि गांव को सरकार ने 15 साल पहले सड़क संपर्क से जोड़ा था, लेकिन यात्री बस की सुविधा नहीं दी। लोगों ने कहा कि कई बार सरकार से मांग की है किसी ने पूरा नहीं किया। लोगों को ई-रिक्शा से सफर करना पड़ रहा है। संवाद