बिलावर। क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन की मरम्मत करते समय बिजली विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग में तैनात शिवदास (57) निवासी डूंगाडा बजवाल गांव में बिजली लाइन की मरम्मत कर रहा था तो अचानक बिजली का खंभा उस पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने उसे तुरंत बिलावर उप जल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। संवाद