कठुआ। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से बनी के लिए लोगों ने सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि बनी में रहने वाले लोगों का चंबा में बसने वाले उनके परिजनों के कारण आना जाना लगा रहता है। इन स्थानों से आवागमन सुगम होने से क्षेत्र में विकास होगा।
स्थानीय हेमराज, नरेश कुमार, अमित सिंह, सुनील कुमार ने बताया कि कठुआ जिला की इस पहाड़ी तहसील की जिला मुख्यालय से दूरी 180 किलोमीटर है। लोगों को वाया हट्ट माश्का या बसोहली चंबा के लिए जाना पड़ता है। बनी से हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की दूरी मात्र 125 किलोमीटर है। यहां से सीधी बस सेवा से लोगों को काफी लाभग होगा। चंबा ,हिमाचल प्रदेश का पर्यटन की दृष्टि से विकसित जिला है, अगर सीधी बस सेवाएं शुरू की जाएं तो बनी में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।