फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला की मौत पर मायके पक्ष ने किया हंगामा, हत्या का लगाया आरोप

Wed, 20 Aug 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। धरालता पंचायत के मांगर निवासी 27 वर्षीय महिला शालू देवी की मौत को लेकर मायके पक्ष का गुस्सा ससुराल पक्ष के खिलाफ फूट पड़ा। मंगलवार को मायके वालों ने महिला की मौत को लेकर उप जिला अस्पताल परिसर में खूब हंगामा किया और अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

मायके पक्ष ने आरोप लगाया के उनकी 27 वर्षीय बेटी शालू देवी के साथ उसका पति अक्सर मारपीट करता रहता था। उनकी बेटी को उसके पति और देवर ने जान से मारा है और पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस कार्रवाई पर असंतुष्टि जताते हुए के उप जिला अस्पताल बिलावर के बाहर शव को सड़क के बीच रखकर प्रदर्शन किया। इससे लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मायके वाले शव को साथ ले गए और दोपहर 12 बजे के बाद मायके और ससुराल पक्ष ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को महिला को को स्थानीय लोग बेहोशी की हालत में बिलावर उप जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए थे, लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में पति और देवर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें