फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चार दिन बाद भी खौफ में दिलवां गांव के लोग

Wed, 20 Aug 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कर्णवाड़ा के दन्नी के पास महानपुर बसोहली के बीच धंस गई सड़कजागरूक पाठक - फोटो : श्रावस्ती पहुंचे थाईलैंड के अनुयायी।
विज्ञापन
कठुआ। जिले के दिलवां गांव में चार दिन पहले हुए बादल फटने की भयावह घटना के बाद भी ग्रामीण भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। उस रात की डरावनी यादें आज भी लोगों को सिहरन में डाल देती हैं। उक्त बातें मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव का दौरा करने पहुंचे एडीसी कठुआ विश्वजीत सिंह के समक्ष कहीं।
विज्ञापन


गांव के लाल सिंह ने बताया कि रात 11 बजे बारिश शुरू हुई थी। सुबह 4 बजे उनकी पत्नी ने उन्हें जगाया और बताया कि नाले से तेज आवाजें आ रही हैं और पानी का स्तर बहुत बढ़ गया है। जब उन्होंने बाहर देखा तो आंखें फटी की फटी रह गईं। क्योंकि कुछ ही पलों में कीचड़, मलबा और पानी खिड़की तोड़कर बेडरूम में घुस गया। लगभग पांच फीट तक मलबा घर में भर जाने के बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार को बड़ी मुश्किल से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि बाहर की आवाजें ऐसी थीं जैसे फाइटर जहाज उड़ रहे हों। किसी से संपर्क करना नामुमकिन था।

ग्रामीण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के चार दिन बाद तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। आज ही एडीसी कठुआ विश्वजीत सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। गांव की हालत बेहद खराब है। पांच किलोमीटर लंबी लिंक रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और बड़े-बड़े पत्थरों का जमावड़ा रास्तों को बंद कर रहा है। स्थानीय पोल्ट्री फार्म पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है और मुर्गे-मुर्गियां गांव में मरे पड़े हैं। कई जानवरों की भी मौत हो चुकी है, लेकिन उनके शवों को हटाने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीण मोहिंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव में सड़क, बिजली और पानी जैसी सभी सुविधा बंद हो गई है। बिजली न होने के कारण मोबाइल फोन भी बंद हैं। ऐसे में अगर रात के समय दोबारा कोई अनहोनी हो जाए तो हम किससे संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोग खतरे में हैं, लिहाजा वह प्रशासन से तुरंत जनरेटर सेट उपलब्ध कराने की मांग करते हैं। इसके अलावा गांव में पीले के साफ पानी की भी व्यवस्था किए जाने की जरूरत है क्योंकि गांव के सभी कुएं कीचड़ में दब चुके हैं।
एडीसी ने लोगों की समस्या सुनने के बाद कहा कि भारी बारिश के बाद हुई तबाही से पूरा क्षेत्र प्रभावित हैं। प्रशासन लोगों की हर तरह से मदद कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं का निदान में अगर लोगों का सहयोग रहेगा तो हम इस बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त ढांचागत सुविधाओं को जल्द बहाल कर लोगों की समस्याओं को कम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें