फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी स्थिति मेला मैदान का 24 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी उपमंडल बनी कस्बा स्थित मेला मैदान काे संवारने की कवायद प्रारंभ की गई है। 24 लाख 40 हजार रुपये की लागत से इस मैदान का सौंदर्यीकरण के साथ चारदीवारी व प्रवेश द्वार और स्टेज शेड के निर्माण का जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है। निर्माण कार्य को इसी वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले-पहले खत्म करने की योजना है।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी के अनुसार इसी महीने से मेला मैदान को संवारने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिसे इसी वित्त वर्ष के अंत से पहले-पहले निर्माण कार्य को खत्म करने की योजना है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, विभाग की ओर से निर्धारित राशि में से मैदान पर पहले से बनी स्टेज पर एक शेड का निर्माण के साथ मैदान की चारदीवारी और प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा इस मैदान की सौंदर्य बढ़ाने के लिए इसकी निर्माण की जाने चारदीवारी पर पहाड़ी इलाके से जुड़ी सांस्कृतिक चित्रकला, एक फव्वारा सहित एक सेल्फी पॉइंट सहित अन्य कार्य करवाने की भी योजना है। दरअसल, जून महीने में हर वर्ष इस मैदान पर तीन दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है। एक दशक से भी ज्यादा समय से हर साल होने मेले में दंगल और सांस्कृतिक मेले भी आयोजित होता है। जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ जमा होती है। जिला प्रशासन की और मेले की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय लोगों की उपस्थिति को देखते हुए इस मैदान में सुविधा प्रधान करने की योजना है, ताकि वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले मेले में कोई कमी न रहे।
ग्रामीण विकास विभाग बनी की ओर मेले मैदान में विभिन्न सुविधाओं के निर्माण कार्यों को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इसी महीने के अंत तक इसके चारदीवारी सहित अन्य कार्य शुरू होने की संभावना है। जिसे छह महीने के भीतर खत्म करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हितेश कुमार, बीडीओ, बनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें