फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सफाईकर्मियों का आंदोलन नौवें दिन भी रहा जारी, शहर भर में लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद बदतर हो गए सड़कों के हालात
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आई कांग्रेस, सामाजिक कार्यकर्ता भी उतरे
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को नौवें दिन भी जारी रही। कोई सकारात्मक हल न निकलने से नगर परिषद समेत जिले की सभी नगर कमेटियों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर और कस्बों की मुख्य जगह पर लगे कचरे के ढेर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच सरकार की ओर से कोई हल न निकाले जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर के सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक उनके समर्थन में आ चुके हैं।

बुधवार को कठुआ नगर परिषद कार्यालय परिसर में एकत्रित सफाई कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा ने उनकी मांगों को उचित ठहराया। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से कर्मचारी इस तरह आंदोलन कर अपनी जायज मांगों को उठाते है, लेकिन सरकार है कि उन्हें नियमित करने की पहल नहीं कर रही है। इस दौरान आईडीपी के अध्यक्ष आईडी खजूरियां, वरिष्ठ अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गुप्ता सहित अन्य लोगों ने उनके हक में आवाज उठाई।
विज्ञापन

पंकज डोगरा ने विधायक डॉ. भारत भूषण की ओर से हड़ताल को लेकर दिए गए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि डॉ. भारत भूषण भी भलीभांति जानते हैं कि पिछले कितने सालों से सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। लिहाजा उन्हें गलत बयानबाजी करने के बजाय विधायक जी को खुद उनके समर्थन में आना चाहिए। वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हड़ताल के नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा आंदोलन उग्र रूप भी ले सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन इस यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन





गंदगी के ढेर से बढ़ी लोगों की चिंता

सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल का असर अब शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। मुख्य बाजार, सड़क, मोहल्लों और गलियों में कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। जगह-जगह फैली गंदगी से दुर्गंध फैल रहा है और भीषण गर्मी के बीच संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। लोगों ने सरकार और प्रशासन से कर्मचारियों के साथ वार्ता कर जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि शहर को गंदगी से राहत मिल सके और जनस्वास्थ्य पर मंडरा रहे खतरे को टाला जा सके।

शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद बदतर हो गए सड़कों के हालात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें