फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले के 9 सरकारी कॉलेजों की पहली मेरिट सूची जारी, 6 जून तक जमा करनी होगी प्रवेश फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ से शुरू होगी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज की सत्यापन प्रक्रिया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले के नौ सरकारी राजकीय डिग्री कॉलेजों में पांच वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर में विभिन्न मेजर विषयों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से केंद्रीयकृत प्रवेश पोर्टल पर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की पहली मेरिट सूची मंगलवार शाम जारी कर दी गई है। इसके बाद बुधवार से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 6 जून तक फीस को जमा करना अनिवार्य होगा। इसके बाद, प्रत्येक कॉलेज में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज के सत्यापन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी। विद्यार्थियों को सत्यापन के समय अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित कॉलेज में उपस्थित होना होगा। कॉलेज के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित मेरिट सूची के अनुसार, जिले और शहर के पुराने डिग्री कॉलेज कठुआ में कुल 21 मेजर विषयों के लिए सूची जारी की गई है। इसमें कुल 992 विद्यार्थियों ने पहली सूची में शार्टलिस्ट किया है। जबकि महिला डिग्री कॉलेज में 15 मेजर विषयों के लिए कुल 143 छात्रों ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में पूर्व की तरह इस बार अच्छी संख्या में विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन दिया है, जबकि जिले के एक मात्र महिला डिग्री कॉलेज में विषयों को लेकर छात्राएं कम रुचि दिखा रही हैं। लगभग यही स्थिति अन्य सात पहाड़ी और ग्रामीण कॉलेजों की भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें