फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मकानों की टिन शेड उड़ी, खुले आसमान में बिताई रात

Fri, 18 Apr 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। बुधवार रात को हुए आंधी और तूफान के कारण रामकोट के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। रामकोट के भूल क्षेत्र में भारी तूफान से कई लोगों के घर से टिन की छत उड़ गई, जिस कारण लोगों को रातभर जाग कर काटनी पड़ी।
विज्ञापन

रामकोट के वार्ड 9 निवासी तारा चंद पुत्र तेजू के मकान से टिन उड़ने के कारण रेशम की फसल तबाह हो गई, जिस कारण उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। वार्ड 9 के मोहनलाल पुत्र बाबूराम के घर से पूरे मकान की ही टिन उड़ गई और तूफान में उन्हें खुले आसमान की छत में रात काटनी पड़ी। रामकोट के ही अब्दुल राशिद पुत्र शाह वाली, बुबा पुत्र शाह वाली के मकान को बारिश की वजह से भारी क्षति पहुंची, जिस कारण परिवार को बेघर होना पड़ा। इसी प्रकार पंचायत के अन्य दर्जनों परिवारों को तूफान की वजह से नुकसान उठाना पड़ा।
स्थानीय पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। नुकसान का जायजा लेने के लिए रामकोट के पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित लोगों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

बारिश और आंधी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तबाह हो गई। रामकोट से किसानों में कुलदीप सिंह, रुमाल सिंह, बिशन दास, तारा सिंह, करतार सिंह, जगदेव सिंह आदि ने इसके लिए राजस्व विभाग से मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें