फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 13 कच्चे मकानों को पहुंची क्षति, निचले इलाकों में बिजली बहाल

Fri, 18 Apr 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर उपजिले में सरकारी इमारत पर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में बुधवार शाम 8:30 बजे शुरू हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि आफत लेकर आई। रात 9 बजे आसमानी बिजली गिरने से उपमंडल में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने से लगभग बिजली के 20 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। वीरवार सुबह बिजली विभाग की टीम अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर क्षतिग्रस्त हुए ढांचे को ठीक करने में जुट गई। शाम 4:30 बजे उपमंडल के 90 प्रतिशत से अधिक निचले इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। वहीं, सुकराला टांडी, घट, मछेडी और मल्हार में चीड़ के पेड़ बिजली लाइनों पर गिरने से पहाड़ी क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। बिजली ढांचे को क्षति पहुंचने से बिलावर और किशनपुर में पेयजल सप्लाई प्रभावित रही जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ा लोगों को हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें