फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह टूटी है सड़क, पैदल चलना मुश्किल

विज्ञापन
चक चंगा से पानसर सड़क की खस्ताहातल। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे गांव में खस्ताहाल सड़कों के कारण आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। चक चंगा से पानसर सड़क से कई गांवों का आपस में संपर्क जुड़ता है लेकिन इसकी हालत इस समय बेहद खराब है। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। सड़क कई जगहों से टूटी है और पानी की निकासी का सही प्रबंध न होने के कारण अक्सर पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

लाज्जु राम ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत का काम वर्षों से नहीं हुआ है। कई बार लोग इसकी मरम्मत की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। सड़क बनाते समय संबंधित विभाग की ओर से निकासी की व्यवस्था न किए जाने के कारण अक्सर पानी सड़क पर जमा रहता है। जिसकी वजह से आम लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। प्रकाश चंद ने कहा कि शाम के समय इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। सड़क पर गड्ढे और पानी भरे होने के कारण दो पहिया वाहन कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि पानी की निकासी की व्यवस्था करते हुए इस सड़क की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें