फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 8 जुलाई से शुरू होगी कॉलेजों में प्रस्तावित विषय चुनने की प्रक्रिया शुरू, उच्च शिक्षा विभाग जारी की अधिसूचना

Mon, 07 Jul 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीयूईटी डिग्री कॉलेज कठुआ में 27 मुख्य विषयों में और हीरानगर कॉलेज में 13 विषयों में ले सकेंगे विद्यार्थी दाखिला
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार को आधिकारिक सूचना जारी कर सीयूईटी और गैर सीयूईटी कॉलेजों में प्रस्तावित मेजर विषय चुनने के लिए आगामी 8 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। इस शैक्षणिक सत्र (2025-26) में स्नातक चार वर्षीय डिग्री में दाखिला लेने के अनिवार्य पंजीकृत की तिथि 7 जुलाई तक रहेगी है। इसके बाद ही मेजर विषयों को चुनने के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी।

बता दें कि पहले उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन मेजर विषयों को चुनने की तिथि 3 जुलाई से 9 जुलाई तक निर्धारित की गई थी। मगर सीयूईटी परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए हैं। इसके चलते अब पंजीकृत विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रस्तावित मेजर विषयों को चुनने के लिए प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी। बीते शुक्रवार को सीयूईटी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि शनिवार को विषय चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मगर शिक्षा विभाग ने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी नई अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


वर्तमान में जिला कठुआ में नौ डिग्री कॉलेज है। जिसमें दो कॉलेज राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ और हीरानगर को सीयूईटी श्रेणी में रखा गया है। जबकि अन्य सात कॉलेजों राजकीय महिला कॉलेज कठुआ, राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन, बिलावर, रामकोट, बनी, बसोहली और महानपुर को गैर सीयूईटी की श्रेणी में रखा गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार सभी कॉलेजों में सीयूईटी और गैर-सीयूईटी परीक्षा देने वाले विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं, मगर सीयूईटी कॉलजों में पहली प्राथमिकता सीयूईटी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को दी जाएगी। उसके बाद शेष बचे विषयों पर गैर-सीयूईटी विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा।
राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में दाखिले की स्थिति

इस शैक्षणिक सत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में कुल 27 मेजर विषय प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुसार दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए कुल सीटें 2370 हैं। इसमें अगल-अलग विषयों के लिए अलग-अलग संख्या निर्धारित की गई है। इसमें पहले से स्थापित प्रत्येक विषयों जैसे समाज शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और भूगोल में 160-160 सीटें भरी जाएंगी। वहीं, व्यापार और शिक्षा विषयों के लिए प्रत्येक 120 सीटें उपलब्ध हैं। गणित के लिए 100 सीटें हैं। राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी, हिंदी, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, अंग्रेजी साहित्य, डोगरी, गृह विज्ञान, भूविज्ञान और कंप्यूटर अनुप्रयोग के प्रत्येक विषय के लिए 80-80 सीटें में दाखिला ले सकते हैं। शारीरिक शिक्षा, व्यवसाय प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी जैसे प्रत्येक विषयों के लिए 40-40 सीटें रखी गई हैं और औद्योगिक मछली और मत्स्य पालन के लिए 30 सीटें उपलब्ध है।


.....राजकीय डिग्री कॉलेज हीरानगर में दाखिला स्थिति

राजकीय डिग्री कॉलेज हीरानगर में 13 मेजर विषयों में विद्यार्थी दाखिला ले सकते है। प्रत्येक विषय के लिए 80 सीटें तय की गई है। जिसमें डोगरी, अंग्रेजी साहित्य, हिंदी, संगीत, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, गणित, भौतिक विज्ञान, प्राणि विज्ञान, शिक्षा, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन










जिले के नौ कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया लगातार जारी है। चार साल की स्नातक डिग्री के लिए इच्छुक विद्यार्थी न केवल संबंधित कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत करवा रहे है, बल्कि खुद भी साइबर कैफ में पहुंच कर पंजीकृत हो रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें