फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की संख्या 27 तक पहुंची

Mon, 24 Oct 2016 01:22 AM IST
kathua
विज्ञापन
dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डेढ़ महीने में ही 27 लोगों को डेंगू का डंक लग चुका है। दर्जनों संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट अभी आनी है। अक्टूबर माह में शहर में डेंगू से दो की मौत हो चुकी है। हटली मोड़, औद्योगिक क्षेत्र, तारानगर और हटली गांव के आसपास के अधिकतर मामले पाजिटिव पाए गए हैं। अन्य क्षेत्र भी इससे अछूते नहीं हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशालय ने जिले में पांच नए डेंगू पाजिटिव मामलों की सूची जारी की है, जिसमें हटली मोड़ के विनोद कुमार, शिवपाल पटेल, औद्योगिक क्षेत्र से संतोष कुमार, वार्ड चौदह तारानगर से तरसेम चंद और कुमरी गांव से माया देवी को डेंगू की पुष्टि हुई है।

दो दिन पहले औद्योगिक क्षेत्र से राजन, हटली मोड़ से सुरिंद्र सिंह और कमल किशोर, गोविंदसर की नेहा देवी, पडयारी के पंकज सलारिया, वार्ड सत्रह कठुआ की स्नेहा, कालीबड़ी कठुआ के दीपक, बिलावर के जनक को डेंगू पाजिटिव पाया गया था। चौदह अक्टूबर को आई रिपोर्ट में धीरज मेहरा,  मदन और व्यासो देवी को डेंगू पाजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें