शिवोहम सेवा मंडल की ओर से लगाए गए लंगर में पहुंचे विधायक हीरानगर । संवाद
भक्तों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देश भर से आने वाले भक्तों को अपनी सेवाएं देने के लिए शिवोहम सेवा मंडल अमृतसर की ओर से खरोट मोड़ में लगाए गए लंगर का विधायक हीरानगर एडवोकेट विजय शर्मा ने निरीक्षण किया। मंगलवार को लंगर में पहुंचे विधायक ने भक्तों को वहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
इस मौके पर लंगर के प्रधान अशोक कुमार बेदी ने उन्हें भक्तों के उपलब्ध सुविधाओं को किस प्रकार से चलाया जा रहा है उसके बारे में जानकारी दी। जिसमें भक्तों को भोजन, शौचालय, स्नानागार जैसी सुविधाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि उनके सेवादारों में भक्तों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर उत्साह है। वहीं उन्होंने प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलने वाले सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने विधायक को स्मृति चिन्ह के रूप में महादेव की प्रतिमा भेंट करते हुए कहा कि वह उनका मार्गदर्शन करें, ताकि लंगर की सुविधाओं को और बेहतर किया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया, अशोक जसरोटिया के अलावा लंगर कमेटी के संदीप गिल और अजय सिंह आदि भी मौजूद रहे।