फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून गलत नहीं, इस्तेमाल गलत होता है : उमर

Sat, 23 Aug 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, कोई भी कानून गलत नहीं होता है। कानून का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जाता है। वे संविधान संशोधन 130 पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, अब तक जो केस दर्ज हुए या गिरफ्तारियां हुईं उनमें विपक्ष के लोगों को निशाना बनाया गया है। अब भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कदम उठाया जा रहा है। 2014 से काम किया है, उसका कितना असर हुआ, यह भी देखना होगा। उन्होंने कहा, कानून का इस्तेमाल गलत तरीके से नहीं होना चाहिए। भाजपा के नेताओं को यह समझना चाहिए कि वे हमेशा के लिए सत्तासीन नहीं होंगे। आज जिस कानून का इस्तेमाल वे दूसरों के लिए कर रहे हैं। कल जब सत्ता बदलेगी तो इसी कानून का इस्तेमाल दूसरे नेता उनके लिए भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, मानसून सत्र से उम्मीद थी जो वादे किए गए हैं, वो पूरे होंगे लेकिन अब वक्त निकल चुका है। पूर्ण राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। लेकिन दोबारा से सिलसिला शुरू कर अपना हक हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को नगरोटा के सैनिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, पूर्ण राज्य मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा, पहले उम्मीद थी इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें