फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम का आज रखा जाएगा नींव पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। देश के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम का नींव पत्थर शनिवार को रखा जाएगा। हीरानगर में बनने वाले अरुण जेटली मेमोरियल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का ई फाउंडेशन स्टोन पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह रखेंगे। इसे लेकर हीरानगर में भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐतिहासिक पल का गवाह बनने वाले लोगों के लिए यहां बैठने और देखने के लिए एलसीडी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यहां विशेष अतिथि के तौर पर कौन उपस्थित रहेगा। लेकिन आम लोगों को इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। गौर हो कि कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन के बाद खेल क्षेत्र के हिसाब से हीरानगर में देश का दूसरा बड़ा स्टेडियम तैयार किया जाएगा, जहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, लॉन टेनिस, वॉलीबाल, स्विमिंग पूल, एथलेटिक ट्रैक, साइक्लिंग ट्रैक जैसी खेल सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें