जानकारी देते पैंथर्स पार्टी के नेता और कार्यक्रर्ता।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। पैंथर्स पार्टी के जिला अध्यक्ष तीन दिन पहले एजली के दौरे के दौरान जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेट कर दिया है। शुक्रवार को पूर्व विधायक यशपाल कुंडल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्रशासन अध्यक्ष रॉबिन शर्मा की दोबारा जांच कराए। रिपोर्ट सार्वजनिक करे और फिर उन्हें आइसोलेट करे। पार्टी की लीगल एडवाइजर अप्पू सिंह ने बताया कि वे डीसी से मिले हैं और ज्ञापन भी सौंपा है। कहा कि उपराज्यपाल के कठुआ दौरे के दौरान हर किसी को स्लिप जारी की जाती है कि वह कोरोना संक्रमित हैं या नहीं। पार्टी जिला अध्यक्ष को पहले निगेटिव बताया जाता है, जिसके बाद उन्हें भीतर से यह कहकर बुला लिया गया कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी जिला अध्यक्ष पशोपेश में थे और घर चले गए, लेकिने न तो प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेन किया और न ही कोई एहतियाती कदम उठाया गया। उन्होंने सवाल उठाए कि गैर कानूनी तरीके से अध्यक्ष को क्यों आइसोलेट किया गया। प्रशासन ने उनके पॉजिटिव होने का कोई सुबूत भी नहीं दिया। पैंथर्स पार्टी ने अध्यक्ष का दोबारा कोरोना टेस्ट कराने की मांग की है।